Medaro के बारे में
दस बेड के नर्सिंग होम के नाप का सॉफ़्टवेयर।
ज़्यादातर हॉस्पिटल सॉफ़्टवेयर चेन के लिए बना है, और ज़्यादातर फ़ार्मेसी सॉफ़्टवेयर उन स्टोर के लिए जो पहले से ERP चलाते हैं। Medaro उस डॉक्टर के लिए है जो छोटा नर्सिंग होम और साथ में मेडिकल स्टोर चलाता है, और उस स्टोर के लिए जो अब भी हाथ से बिल लिखता है।
आपके काउंटर में फ़िट
ब्राउज़र वाला कोई भी PC, टैबलेट या फ़ोन, और थर्मल या A5 प्रिंटर। बिजली या इंटरनेट जाने पर भी चलता रहता है।
आपके स्टाफ़ की भाषा बोले
English, ગુજરાતી और हिंदी, हर व्यक्ति ख़ुद चुने। आगे और भारतीय भाषाएँ।
पास में ही
हम अहमदाबाद में हैं। ख़ुद आकर सेट करते हैं और फ़ोन उठाते हैं।
हमारा लोगो एक क्रॉस में जुड़े दो हिस्से हैं: क्लिनिक और स्टोर, अलग कारोबार जो एक होकर काम करते हैं।
आपका डेटा
हम डेटा कैसे सँभालते हैं
- हर क्लिनिक और हर स्टोर का अपना डेटाबेस।
- जुड़े स्टोर को सिर्फ़ दवा, डोज़, डॉक्टर और मरीज़ का नाम और मोबाइल दिखता है। निदान या नोट्स कभी नहीं।
- स्टाफ़ अपने PIN से साइन इन करता है, और हर भूमिका की अपनी सीमा है।
- हर बदलाव किसने और कब किया, यह दर्ज होता है।
- हर रात एन्क्रिप्टेड बैकअप, मुंबई में। भारत के DPDP क़ानून को ध्यान में रखकर बना।